बिजनौर, फरवरी 7 -- तहसील में कवि दुष्यंत कुमार सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वानिया सिंह की अध्यक्षता एवं एसडीएम शैलेंद्र सिंह के संचालन में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कल 19 शिकायतें आईं। जिसमें राजस्व की आठ, पुलिस की चार, विकास की एक व अन्य विभागों की छह शिकायतें दर्ज की गई एक शिकायत का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। एडीएम वानिया सिंह ने सभी अधिकारियों को शिव केटन का गुणवत्ता परक और समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। तहसीलदार संतोष कुमार, नायब तहसीलदार अमित कुमार आदि सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...