सोनभद्र, अगस्त 7 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल ने एमडीआई, सिंगरौली में कोयला गुणवत्ता पर गुरुवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया। कोयला गुणवत्ता नियंत्रण के विभिन्न पहलुओं तथा गुणवत्ता के प्रति जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रशिक्षिण कार्यक्रम का उद्घाटन एनसीएल के निदेशक (तकनीकी), आशुतोष द्विवेदी ने किया। अपने उद्बोधन में कहा कि गुणवत्ता नियंत्रण केवल एक तकनीकी प्रक्रिया नहीं, बल्कि राष्ट्र की सतत प्रगति, ऊर्जा सुरक्षा तथा औद्योगिक विकास की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण कोयले की आपूर्ति से न केवल देश के विद्युत उत्पादन एवं औद्योगिक विकास को गति मिलती है, बल्कि उपभोक्ताओं का विश्वास भी सुदृढ़ होता है। श्री द्विवेदी ने अपने दैनिक कार्यों में गुणवत्ता के उच्चतम ज्ञानकों का पालन करते हुए मानक संचालन प्रक्रियाओं, ...