चम्पावत, दिसम्बर 10 -- चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने मुख्यालय के घटकू-हिडिंबा मंदिर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समय सीमा का ध्यान रखने के निर्देश दिए। चम्पावत के घटकू मंदिर का बुधवार को डीएम मनीष कुमार ने निरीक्षण किया। घटकू में सीएम घोषणा के तहत 94.40 लाखा रुपये की लागत से कुमाउंनी शैली में मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। इसके तहत किचन, धर्मशाला, चार शौचालय, मुख्य प्रवेश द्वार, सुरक्षा दीवार, इंटरलॉकिंग टाइल्स आदि का निर्माण किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था आरडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता बृजमोहन आर्य ने निर्माण कार्य संबंधी जानकारी दी। निरीक्षण में एडीएम कृष्णनाथ गोस्वामी, एसडीएम अनुराग आर्या समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...