गुणवत्ता के साथ तेजी से बाढ़ सुरक्षा कार्य करें: प्रेमचंद
रिषिकेष, जून 22 -- विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों संग बाढ़ संभावित जगहों का निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग द्वारा हो रहे बाढ़ सुरक्षा से जुड़े कार्यों को देखा व जानकारियां प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। सोमवार को विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने रायवाला के अडवाणी प्लॉट, गौहरी माफी एवं खदरी खड़क माफ में संचालित चैनलाइजेशन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं तकनीकी मानकों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बाढ़ सुरक्षा से जुड़े कार्य अत्यंत संवेदनशील होते हैं, ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में कमी को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.