गढ़वा, जून 1 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीसी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बैठक में जिले के समग्र स्वास्थ्य परिदृश्य, स्वास्थ्य संरचना, उपलब्ध संसाधनों और आम लोगों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और सरकारी योजनाओं का अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। समीक्षा के दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों ...