ललितपुर, जुलाई 29 -- ललितपुर। सेंट्रल पब्लिक स्कूल में नवीन छात्र पदाधिकारियों के अलंकरण व शपथ ग्रहण के साथ प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नेतृत्व, अनुशासन, राष्ट्रप्रेम, परिश्रम एवं जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक उपलब्धियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की गई। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: सेंट लामार्ट स्कूल में छात्र परिषद का गठनकार्यक्रम की मुख्य बातें कार्यक्रम मुख्य अतिथि जिला प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वीर ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन, संस्कार, परिश्रम और राष्ट्रभक्ति का विशेष महत्व है। आज के विद्यार्थी ही देश के भविष्य निर्माता हैं। विद्यार्थियों को अच्छे संस्कारों को अपनाकर समाज व राष्ट्र के विकास में अपना य...