हाजीपुर, जनवरी 31 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र बिहार शिक्षा परियोजना की ओर से निपुण बिहार के अंतर्गत शनिवार को जिलास्तरीय टीएलएम मेला 3.0 का आयोजन किया गया। मेला में सभी प्रखंड से प्रथम स्थान पर चयनित सभी प्रतिभागियों ने अपने अपने टीएलएम का प्रदर्शन किया। राजकीय मध्य विद्यालय कुतुबपुर एकारा हाजीपुर में आयोजित मेला उद्घाटन करते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक और समग्र शिक्षा वैशाली संतोष कुमार ने कहा की मिशन निपुण छात्र छात्राओं में बुनियादी ज्ञान की आपूर्ति तो करता ही है साथ ही साथ नवाचारयुक्त गतिविधियों तथा अधिगम सामग्री का युक्तियुक्त अनुप्रयोग पर बल प्रदान करता है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के व्यापक प्रसार के लिए शिक्षण अधिगम सामग्री उत्कृष्ट स्रोत है। इसके सम्यक प्रयोग से छात्र छात्राओं में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रसार दृष्टिगोचर होगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.