चंदौली, मार्च 28 -- चंदौली, संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार को सदर पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में निपुण सम्मान समारोह एवं हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन बीएसए सचिन कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य विकायल भारती एवं विशिष्ट अतिथि सीडीपीओ राजकपूर ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, नोडल शिक्षक, नोडल शिक्षण संकुल, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सुपरवाइजरों, एसआरजी को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य विकायल भारती ने शिक्षकों से निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने एवं प्रत्येक बच्चे को निपुण बनाने पर जोर दिया। ...