गाजीपुर, अप्रैल 7 -- खानपुर। चकिया नेवादा प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्कूल चलो अभियान, वार्षिक समारोह और मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर सबनवाड़ और विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सैदपुर उदय चंद राय रहे। समारोह का शुभारंभ सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और अभिभावकों को अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षकों को डोर-टू-डोर सर्वे कर सभी बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया। मुख्य अतिथि ने मेधावी छात्रों को पुरस्कार वितरित कर ...