चक्रधरपुर, मार्च 23 -- गोईलकेरा, संवाददाता। आगामी 30 मार्च को प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए बाल अधिकार सुरक्षा मंच गोईलकेरा की एक बैठक मंच के अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र बोयपाई की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रखंड प्रमुख निरुमनी कोड़ा उपस्थित रहीं। बैठक में मंच के पदाधिकारी, बुद्धिजीवी वर्ग के साथ-साथ स्थानीय महिला, पुरुष और ग्रामीण उपस्थित रहे। बैठक में प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं के अभाव के साथ ही शिक्षकों की भारी कमी, जर्जर भवन आदि समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। प्रखंड की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने व बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था दिलाने के लिए शिक्षा विभाग के पदाधिकारी को व्याप्त समस्याओं से अवगत कराने का निर्णय लिया गया। मंच के अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र बोयपाई ने कहा कि प्रखंड में शि...