लातेहार, अगस्त 14 -- लातेहार, संवाददाता। डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, एएनसी (गर्भावस्था पूर्व जांच) पंजीकरण एवं फॉलो-अप, एनसीडी (असंक्रामक रोग) स्क्रीनिंग, पेंटा-1 एवं पेंटा-3 टीकाकरण कवरेज, ओपीवी-1 कवरेज तथा एमटीसी (माल्न्यूट्रिशन ट्रीटमेंट सेंटर) केंद्रों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले की सभी गर्भवती महिलाओं का समय पर एएनसी पंजीकरण सुनिश्चित करते हुए आवश्यक स्वास्थ्य जांच एवं नियमित फॉलो-अप कराया जाए। उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने तथा टीकाकरण के निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत प्राप्त करने के लिए विशेष रूप से कार्य करने क...