गया, अप्रैल 29 -- पंचायती राज विभाग की टीम ने जिले में चल रही विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। संयुक्त सचिव वसीम अहमद के नेतृत्व में टीम ने मानपुर, वजीरगंज, फतेहपुर और नगर प्रखंड का दौरा कर पंचायत स्तर पर क्रियान्वित योजनाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। टीम ने 15वें वित्त आयोग और षष्ठम राज्य वित्त आयोग के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति की विशेष समीक्षा की। मंगलवार व बुधवार को दो दिवसीय निरीक्षण के दौरा के दौरान अधिकारियों ने संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों और कर्मियों से बातचीत कर कार्यों की गुणवत्ता, समयसीमा और पारदर्शिता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान यह भी देखा गया कि योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभार्थियों तक सही तरीके से पहुंच रहा है या नहीं। यह भी पढ़ें- जिप की बैठक में जिले के समग्र विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रिय...