देवघर, फरवरी 26 -- देवघर,प्रतिनिधि एसपी सौरभ के निर्देश पर मंगलवार को एसपी कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में अंत्यपरीक्षण (पोस्टमार्टम) एवं जख्म जांच प्रतिवेदन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुए प्रशिक्षण में वरीय पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य अनुसंधान की गुणवत्ता को बेहतर बनाना और फॉरेंसिक विज्ञान के साथ पुलिस जांच के समन्वय सुदृढ़ करना था। मुख्य प्रशिक्षक अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान, देवघर के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डॉ. राजेश कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और इंज्यूरी रिपोर्ट की वैज्ञानिक संरचना, साक्ष्य संरक्षण की विधि, मृत्यु के कारणों के विश्लेषण व न्यायालय में रिपोर्ट की प्रासंगिकता पर पूरी जानकारी दी। बताया कि कई मामलों में छोटी-सी तक...