बांदा, अगस्त 22 -- नरैनी, संवाददाता। गुढ़ाकला हनुमान मंदिर का 130 करोड़ रुपये से कायाकल्प होगा। शनिवार को क्षेत्रीय विधायक ओममणी वर्मा व जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने शिलान्यास व भूमि पूजन किया। बताा क पर्यटन विभाग हनुमान मंदिर का विकास और सुंदरीकरण कराएगा। इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। सिद्धपीठ गुढ़ा हनुमान मंदिर के पर्यटन विकास के लिए शासन ने 1.30 रुपये आवंटित किए हैं। विधायक ओममणी वर्मा ने मंदिर परिसर में भूमि पूजन किया। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों के विकास और उनके जीर्णोद्धार के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी क्रम में लोगो की अपार आस्था का केंद्र गुढ़ा हनुमान मंदिर के लिए एक करोड़ 30 लाख की धनराशि अवमुक्त की है। मंदिर को पर्यटन के तौर पर विकसित करने के लिए यात्री हाल,आर सीसी बेंच, कोटा स्टोन...