पलामू, अप्रैल 17 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। उपायुक्त समीरा एस ने शुक्रवार को पलामू जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक करते हुए सिविल सर्जन को गुड सेमेरिटन योजना के प्रति गंभीरता बरतते हुए लोगों को लाभान्वित करने का निर्देश दिया। उन्होंने निजी हॉस्पिटल्स में भी आईआरएडी के तहत एंट्री सुनिश्चित करवाने तथा हिट एंड रन के मामलों, ट्रैफिक पुलिस के माध्मम से वाहन चेकिंग अभियान चलाने, स्कूलों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम कराने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना की प्रगति की भी समीक्षा की। बैठक में एसपी रीष्मा रमेशन ने विभिन्न सड़कों पर स्थित स्पीड ब्रेकरों पर ऐसी व्यवस्था करने पर बल दिया जिससे कि राहगीरों को सड़क पर चलते वक्त उक्त स्पीड ब्रेकर दूर से ही नज़र आ जाये। जिला परिवहन पदाधिकारी जितेंद्र यादव से बैठक में मार्...