गुड फ्राइडे मानवता के लिए त्याग,प्रेम और क्षमा का प्रतीक है: बिशप लिनुस
गुमला, अप्रैल 3 -- गुमला, प्रतिनिधि। गुड फ्राइडे के मौके पर सिसई रोड स्थित संत पात्रिक मैदान में शुक्रवार को भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों ईसाई धर्मावलंबियों ने भाग लेकर प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को श्रद्धापूर्वक याद किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पवित्र क्रूस को चूमकर अपने आस्था और विश्वास का प्रदर्शन किया। धार्मिक अनुष्ठान का नेतृत्व गुमला ख्रीस्तीय धर्म प्रांत के बिशप लिनुस पिंगल एक्का ने किया, जबकि सह अनुष्ठाता फादर जेफरीन तिर्की सहित कई धर्मगुरुओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। अनुष्ठान के तहत दोपहर 3.30 बजे से संत पात्रिक मैदान में क्रूस रास्ता और क्रूस की विशेष आराधना की गई, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। अपने संदेश में बिशप लिनुस पिंगल एक्का ने कहा कि गुड फ्राइडे मानवता के लिए त्याग,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.