भदोही, अप्रैल 2 -- भदोही, संवाददाता। जिले के चर्च में शुक्रवार को गुड फ्राइडे बलिदान दिवस के रुप में मनाया जाएगा। पर्व को लेकर गुरुवार को पूरे दिन तैयारियां चलती रहीं। चर्च में विशेष सभा का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि प्रार्थना सभा में ईसाई समुदाय के लोग बड़ी तादात में एकत्रित होंगे। जहां पर प्रभु यीशु का स्मरण कर उनके बलिदान की चर्चा की जाएगी। प्रभु यीशु अपने बच्चों के सभी पाप और उनके कर्मों को अपने ऊपर लेकर संसार को मुक्ति दिलाने का काम किए थे। गुड फाइडे के दिन आतातायियों ने प्रभु यीशु को क्रुश पर लटका दिया था। गुड फ्राइडे (पवित्र शुक्रवार) इसाई धर्म का दूसरा प्रमुख त्योहार है। ईस्टर रविवार से तीन दिन पूर्व प्रति वर्ष गुड फ्राइडे मनाया जाता है। ईस्टर इसाई धर्म में पवित्र दिन माना जाता है। जिस दिन प्रभु तीन दिन बाद पुनः जीवित होकर अपने ...