गढ़वा, अप्रैल 3 -- गढ़वा, हिटी। शुक्रवार को जिला मुख्यालय सहित विभिन्न जगहों पर गुड फ्राइडे के अवसर पर विभिन्न जगहों पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय में संत पॉल चर्च और शांति निवास स्कूल में आयोजित प्रार्थना सभा में प्रभु यीशु मसीह के सर्वोच्च बलिदान, प्रेम, क्षमा और मानवता के प्रति उनके समर्पण को श्रद्धा और भक्ति के साथ याद किया गया। उक्त अवसर पर बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग उपस्थित हुए और शांतिपूर्ण माहौल में प्रार्थना की। प्रार्थना सभा के दौरान श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु के क्रूस पर चढ़ाए जाने की घटना को स्मरण करते हुए उनके त्याग और बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन, बाइबिल पाठ व विशेष संदेशों के माध्यम से लोगों को प्रेम, करुणा और क्षमा का संदेश दिया गया। उक्त अवसर पर फादर आगस्टीन सेस, सिस्टर रोशन...