आगरा, अप्रैल 4 -- गुड फ्राइडे के अवसर पर शुक्रवार को शहर के सदर चर्च में कार्यक्रम हुए। इससे पूर्व मिशन अस्पताल के गेट से सदर चर्च तक जुलूस निकाला गया। जुलूस में प्रभु यीशु मसीह की एक विशेष झांकी प्रस्तुत की गई, जिसमें वह मानव जाति के पापों का भार अपने कंधों पर उठाकर क्रूस की ओर जाते हुए दिख रहे हैं। सदर चर्च में प्रार्थना सभा हुई। चर्च के फादर इंजित सिंह ने विशेष प्रार्थना कराई। उन्होंने बताया कि यीशु मसीह ने पूरे विश्व को प्रेम, भाईचारे, क्षमा और शांति का संदेश दिया। इस दौरान अरविंद सराय, डैनियल लाल, सिरिल सी लाल, संजय बाबू, ललिता प्रसाद, बोरेंस दयाल, प्रकाश, ऋषभ प्रसाद, अभिषेक सहाय, एंजलीना, अनमोल सहाय, जीनू, शरद, यूनस लाल, वीरेंद्र दयाल, रेबेका सिंह, डी. नीना लाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...