आजमगढ़, अप्रैल 3 -- आजमगढ़। शुक्रवार को गुड फ्राइडे के अवसर पर शहर के गिरजा घर में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रभु यीशु से शांति और समृद्धि की कामना की गई। लोगों ने दिनभर उपवास रखा। प्रार्थना सभा के बाद फादर रेवेरेंट वेबस्टर सैमुअल जेम्स ने प्रभु यीशु मसीह के आखिरी सात वचनों के बारे में बताया। इसमें पहला वचन हे पिता इन्हें क्षमा कर क्योंकि ये नहीं जानते कि ये क्या कर रहे हैं। दूसरा यह कि आज ही तू मेरे साथ स्वर्ग लोक में होगा, तीसरा वचन ऐ नारी देख यह तेरा पुत्र है, चौथी वाणी हे मेरे परमेश्वर तूने मुझे क्यों छोड़ दिया। पांचवा वचन मैं प्यासा हूं, छठा वचन है पूरा हुआ। सातवां वचन है कि हे पिता मैं अपनी आत्मा तेरे हाथों में सौंपता हूं। चर्च की पूर्व केयर टेकर शोभना वेंचुरा ने बताया कि फादर वेबस्टर जेम्स की मौजूदगी में विशे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.