बिजनौर, अप्रैल 3 -- नजीबाबाद। गुड फ्राइडे पर नजीबाबाद के सेंट मैरी चर्च में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की। इस अवसर पर सेंट मैरी स्कूल के प्रांगण से विभिन्न झांकियां के साथ शोभायात्रा निकाला गई। पादरी ने बाइबिल में अंकित प्रभु यीशु मसीह के सातों वचनों का स्मरण कराया। शुक्रवार को गुड फ्राइडे पर सेंटमेरीज चर्च में प्रभु ईसा मसीह के सूली पर बलिदान को याद किया गया। यीशु मसीह ने दुनिया को मानवता, प्रेम, दया, करुणा और शांति का संदेश दिया। इसी दिन उन्हें सूली पर चढ़ाया गया था। सेंट मेरी चर्च के फादर जोसेफ ने कहा की प्रभु ईसा मसीह का बलिदान सिर्फ ईसाई समाज के लिए ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व के लिए शांति , प्रेम, क्षमा और सम्मान का संदेश देता है। प्रार्थना सभा के बाद कोटद्वार रोड से रायपुर चौराहा होकर सेंट मैरी स्कूल के प्रांगण से विभिन्न झांकियां ...