शाहजहांपुर, अप्रैल 4 -- शाहजहांपुर। शहर के गोविंदगंज मेथोडिस्ट चर्च, तिलहर और निगोही समेत जिले भर में ईसाई समुदाय के लोग गुड फ्राइडे पर प्रभु यीशु मसीह के बलिदान और त्याग को याद करते हुए प्रार्थना में शामिल हुए। गुड फ्राइडे ईसाई धर्म का प्रमुख धार्मिक दिन है, जो यीशु मसीह के क्रूस पर बलिदान की याद में मनाया जाता है। चर्चों में पादरी और धार्मिक नेताओं ने मसीह के जीवन और उनके बलिदान की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यीशु का बलिदान हमें प्रेम, करुणा और दूसरों की भलाई के लिए प्रेरित करता है। गुड फ्राइडे केवल धार्मिक अवसर नहीं है, बल्कि यह दूसरों के प्रति सेवा, सहनशीलता और समाज में भाईचारे की भावना फैलाने का संदेश भी देता है। श्रद्धालुओं ने चर्च में सामूहिक प्रार्थना की, बाइबल पाठ में भाग लिया और ध्यान के माध्यम से मसीह के आदर्शों को...