बदायूं, अप्रैल 4 -- श्हर में ईसाई समाज के लोगों द्वारा गुड फ्राइडे का पर्व शुक्रवार को मनाया गया। शहर के चर्च में प्रभु यीशु की विशेष प्रार्थना की गई। इस दौरान समुदाय के लोगों ने सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस पर्व को प्रेम और क्षमा का प्रतीक माना जाता है। शहर के इंदिरा चौक के समीप स्थित सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च एवं पुलिस लाइन के समीप स्थित कैथोलिक चर्च में गुड फ्राइडे पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बढ़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग शामिल पहुंचे और प्रभु यीशु की प्रार्थना की। चर्च में क्रूस पर प्रभु यीशु के सात वचनों का महत्व सभी को बताया गया। ईस्टर पर्व से पहले होने वाले 40 दिवसीय उपवास का समापन गुड फ्राइडे पर हो गया। चर्च के कार्यक्रम के बाद लोगों ने एक दूसरे के साथ सेल्फी लीं। चर्च में फादर ने प्रार्थना के दौरान क...