बागपत, अप्रैल 3 -- कस्बे में गुड फ्राइडे के अवसर पर शुक्रवार को क्रिश्चियन समाज द्वारा चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मसीह समाज के लोग चर्च पहुंचे और श्रद्धा भाव से आराधना में भाग लिया। विजय नगर स्थित सेंट पीटर चर्च में आयोजित सभा में प्रभु यीशु मसीह के जीवन, त्याग और संदेशों का वाचन किया गया। पादरी मांगा मसीह ने बताया कि गुड फ्राइडे का दिन प्रभु यीशु के बलिदान की याद दिलाता है, जब उन्होंने मानवता को पापों से मुक्ति दिलाने के लिए क्रूस पर अपने प्राण न्योछावर किए। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को भावुक और श्रद्धामय बना दिया। इस अवसर पर डॉ. अनिल, सतपाल, अमित, कर्नल सिंह, बिजेंद्र पीटर, संजय, बबलू, अस्मित, प्रशांत, आरूषी, जगमोहन, सरोज, शैलजा, सोनिया, सरिता...