नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- Stock Market Holidays on Good Friday: घरेलू शेयर बाजार में आज शुक्रवार को गुड फ्राइडे त्योहार की वजह से छुट्टी है। मार्केट अब सीधा सोमवार यानी 6 अप्रैल 2026 को खुलेगा। इससे पहले इसी हफ्ते में महावीर जयंती की वजह से घरेलू शेयर बाजार 31 मार्च को बंद था। बता दें, इस हफ्ते में कुल तीन ही दिन कारोबार हुआ है। पहले मंगलवार और अब आज शुक्रवार को छुट्टी की वजह से कोई कारोबार स्टॉक मार्केट में नहीं हो रहा है। यह भी पढ़ें- कब आएगा जनवरी का DA? क्यों हो रही है देरी, कर्मचारियों को लम्बे समय से इंतजार इक्विटी सेगमेंट में ट्रेडिंग, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट, करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट्स, कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेट एंड इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसिप्ट सेगमेंट आज बंद रहेगा। बता दें, शनिवार और रविवार की वजह से कल और परसों भी शेयर बाजार बंद र...