रांची, मार्च 30 -- रांची। ऑल इंडिया क्रिश्चियन मॉइनोरिटी फ्रंट (झारखंड प्रदेश) के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष कुलभूषण डुंगडुंग, महिला मोर्चा अध्यक्ष अंशु लकड़ा, सचिव कुमुदनी प्रभावती मिंज और जैस्मिन कच्छप शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने आगामी पुण्य बृहस्पतिवार, गुड फ्राइडे, पास्का जागरण और ईस्टर पर्व के अवसर पर चर्च परिसरों और मसीही कब्रिस्तानों के आसपास चाक-चौबंद विधि-व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया। इस दौरान उपायुक्त को 2 अप्रैल से 5 अप्रैल तक विभिन्न चर्च कलीसियाओं में आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों की विस्तृत समय-सारणी भी उपलब्ध कराई गई।ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि ईस्टर के दिन जीईएल चर्च कब्रिस्तान और कांटाटोली स्थित सीएनआई च...