पीलीभीत, अप्रैल 4 -- पीलीभीत/पूरनपुर। जिले के गिरिजाघरों में गुड फ्राइडे पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। शहर के सेंट एलायसिस चर्च समेत पूरनपुर में भी गुड फ्राइडे पर विशेष प्रार्थना कराकर मनाया गया। ईसा मसीह के शहादत के दिन को मनाने के लिए बड़ी संख्या में एकत्रित ईसाई समुदाय के लोगों ने उनकी कुर्बानी को गमी के दिन के रूप में मनाया। पुरोहित ने क्रूस रास्ते का आयोजन कराया। सेंट एलॉयशियस चर्च मे गुड फ्राइडे समारोह कि शुरुआत दोपहर 3 बजे क्रूस रास्ते के जुलूस के रूप में 14 स्थानों पर येशु के दिए संदेशों पर चिंतन और प्रार्थना के साथ की ग। कैथोलिक समुदाय के लोगों नें क्रूस को भक्ति के साथ कंधों पर उठाया। फादर शाजी क्रिस्टोफर की अगुआई में प्रभु यीशु के शांति, सहिष्णुता और भाईचारे के संदेश को लेकर प्रेअर सर्विस हुई। प्रार्थना में फादर मनोज...