नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- यमुना में क्रूज की सवारी का इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है। इस दिसंबर से यमुना में क्रूज की यात्रा शुरू होने की उम्मीद है। पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि यह क्रूज जल्द ही यमुना में सोनिया विहार पुस्ते से जगतपुर के बीच का सफर तय करेगा। उन्होंने बताया कि यमुना किनारे पर्यटन को इससे बढ़ावा मिलेगा। दिल्ली में यमुना को स्वच्छ बनाने के साथ उसके आसपास पर्यटन स्थल विकसित करने की योजना पर दिल्ली सरकार काम कर रही है। इस दिशा में पर्यटन मंत्रालय ने यमुना में क्रूज चलाने की घोषणा कुछ माह पहले की थी। पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि क्रूज के सभी हिस्सों को जोड़ने का काम चल रहा है। अगले कुछ दिनों में यह तैयार हो जाएगा। इसके बाद इसे यमुना में परिचालन के लिए उतारा जाएगा। उन्होंने बताया कि सोनिया विहार पुस्ते के पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.