हिन्दु्स्तान ब्यूरो, नवम्बर 19 -- पटना जिले के 1.57 लाख समेत राज्य के करीब 75 लाख से अधिक किसानों के खाते आज पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त आएगी। किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये बुधवार दोपहर एक बजे से तीन बजे के बीच आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान उत्सव दिवस के अवसर पर इसे जारी करेंगे। इससे पहले दो अगस्त को 20वीं किस्त राज्य के 74 लाख से अधिक किसानों को मिली थी। 21वीं किस्त में इन सभी किसानों के नाम शामिल हैं। फार्मर आईडी की अनिवार्यता से इस बार भी छूट गई है। हालांकि, जिन किसानों ने ईकेवाईसी अभी तक नहीं कराया है, उनकी किस्त रुक सकती है। आज जारी होने वाली राशि इस वर्ष की यह अंतिम किस्त होगी। केंद्र सरकार एक साल में तीन किस्तों में छह हजार रुपये किसानों के खाते में भेजती है। बाढ़ प्रभावित पंजाब और जम्मू एवं श्रीनगर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.