पटना, अप्रैल 18 -- Sugar Complex in Bihar: बिहार सरकार ने चीनी मिल खोलने के लिए नई कार्ययोजना पर काम कर रही है। जहां चीनी मिलों को शुगर कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित करने की योजना है, वहीं नए चीनी मिलों के लिए सरकार देश के बेहतर मॉडलों का अध्ययन करने जा रही है। इससे बड़ी संख्या में बेरोजगारों को काम मिलेगा और राज्य में राजस्व का भी लाभ होगा। इसके लिए गन्ना उद्योग विभाग ने पहल शुरू कर दी है। शीघ्र ही बिहार की टीम अन्य राज्यों के दौरे पर निकलेगी। इसके तहत महाराष्ट्र, कर्नाटक और यूपी मॉडल का अध्ययन किया जाएगा। राज्य सरकार इन राज्यों में अपने विशेषज्ञों को भेजेगी। अधिकारी उन राज्यों में चीनी मिलों की स्थापना और उनके संचालन का अध्ययन करेंगे। इसके बाद विस्तृत रिपोर्ट सरकार को सौंपेंगे। इसी आधार पर सरकार आगे की कार्ययोजना बनाएगी। यह भी पढ़ें- बि...