नई दिल्ली, मार्च 18 -- केंद्रीय संचार मंत्री एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को डाक विभाग की 3 नई सेवाओं की शुरुआत की है। इनमें 24 स्पीड पोस्ट, 24 स्पीड पोस्ट पार्सल तथा 48 स्पीड पोस्ट शामिल हैं। इनके जरिए अब जरूरी डॉक्यूमेंट्स और पार्सल महज 24 घंटे के भीतर गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। देरी होने पर पैसे वापसी की गारंटी भी दी जाएगी। इस मौके पर सिंधिया ने कहा कि आज का दिन हमारे विभाग के लिए काफी महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में इंडिया पोस्ट देश के हर नागरिक और वैश्विक ग्राहकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रहा है। इस पहल को इंडिया पोस्ट और उसके करोड़ों ग्राहकों के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताते हुए सिंधिया ने कहा कि ये सेवाएं विश्वसनीयता, जवाबदेही और उत्कृष्ट सेवा के ...