प्रमुख संवाददाता, फरवरी 21 -- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक और फास्ट और सुगम होगा। यहां कानपुर-हरदोई मार्ग पर दुबग्गा चौराहा के पास फ्लाईओवर निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इस फ्लाईओवर के बन जाने से इस पूरे इलाके में जाम से राहत मिलेगी और आना-जाना काफी आसान हो जाएगा। पीडब्ल्यूडी और सेतु निगम के अधिकारियों ने निर्माण कार्य के लिए संयुक्त रूप से नए सिरे से सर्वे के बाद इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। अब शासन से मंजूरी मिलने का इंतजार है। लखनऊ के सांसद और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रस्ताव पर दुबग्गा फ्लाईओवर निर्माण को सेतु निगम ने अपनी कार्ययोजना वर्ष 2025-26 में शामिल कर लिया था, लेकिन कुछ कारणों से नए सिरे से सर्वे कर इसकी रिपोर्ट तैयार करने की बात उठी। रक्षा मंत्री के ओएसडी केपी सिंह ने 07 जनवरी को सेतु निर्माण के प्रस्तावि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.