मुख्य संवाददाता, अप्रैल 12 -- विकास की राह में तेजी से बढ़ते गोरखपुर में प्लॉट खरीदना चाह रह लोगों के लिए गुड न्यूज है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण में आदर्श कास्टिंग गाइडलाइन (मूलभूत सिद्धांत) 2025 का अनुपालन शुरू हो गया है। नई गाइडलाइन में पार्क के सामने, कोने के प्लॉट पर अतिरिक्त शुल्क कम हो गए हैं। पहले पार्क के सामने, कोने के प्लाट और 18 मीटर या उससे अधिक चौड़ी सड़क वाले प्लॉट पर 20 प्रतिशत तक अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता था। अब प्लॉट में तीनों सुविधाएं होने पर भी केवल 12 प्रतिशत ही देना होगा। इसके अलावा अलग-अलग सुविधाएं होने पर अलग-अलग सिर्फ 5 फीसदी शुल्क देना होगा। हालांकि यह राहत केवल नई योजनाओं तक ही सीमित रहेगी, पुरानी योजनाओं की दरों में बदलाव नहीं होगा। पिछले दिनों बोर्ड की बैठक में आदर्श कास्टिंग गाइड लाइंस (मूलभूत सिद्धांत) 2025 को...