वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 12 -- UP News: यूपी के बरेली जिले में प्रशासन जल्द ही नवाबगंज में बड़ा औद्योगिक केंद्र विकसित करने जा रहा है। सरदार वल्लभ भाई पटेल औद्योगिक एवं रोजगार क्षेत्र योजना के तहत प्रशासन ने नवाबगंज में औद्योगिक केंद्र विकसित करने के लिए करीब 112 एकड़ जमीन चिह्नित कर ली है। डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि औद्योगिक केंद्र का ब्लू प्रिंट तैयार कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। इससे न केवल नवाबगंज तहसील, बल्कि जिले और आसपास भी रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य की तरफ से बीते माह शासन को पत्र भेजकर औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की मांग की गई थी। पत्र में नेशनल हाईवे-74 (नया एनएच-30) के किनारे स्थित जमीन को उपयुक्त बताते हुए प्रस्ताव भेजने को कहा गया था। इसके बाद डीएम के निर्देशन में औद्योगिक कें...