मनीष मिश्र, फरवरी 1 -- पूर्वी उत्तर प्रदेश के दिल के मरीजों को इलाज में बड़ी सौगात मिलने वाली है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 150 बेड का कंप्रीहेंसिव कार्डियक केयर सेंटर बनेगा। हृदयरोग के संपूर्ण इलाज में यह पूर्वांचल का पहला बड़ा केंद्र होगा। इसको लेकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। बताया जा रहा है कि इस प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति मिल चुकी है। पहले चरण में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में 50 बेड का कार्डियो केयर यूनिट तैयार किया जाएगा। इस यूनिट के संचालन के लिए एक अतिरिक्त कैथलैब, इको मशीन बीआरडी को मिलने वाली है। उसके लिए फंड की मंजूरी मिल गई है। यह सेंटर न केवल गोरखपुर संभाग, बल्कि बहराइच, सिद्धार्थनगर, संत कबीरनगर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर सहित 18 जिलों के मरीजों को ला...