नई दिल्ली, मार्च 3 -- देश की बेस्ट-सेलिंग मिड-साइज एसयूवी हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) पर फरवरी, 2026 में शानदार डील मिल रही है। इस महीने क्रेटा खरीदने पर 40,000 रुपये तक का बेनिफिट्स मिल रहा है। इनमें 20,000 रुपये का नवरात्रि बुकिंग बोनस और 20,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस शामिल है। हालांकि, इस बार क्रेटा पर 'प्राइड ऑफ इंडिया' का फायदा नहीं मिलेगा। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। भारतीय मार्केट में हुंडई क्रेटा का सीधे तौर पर मारुति ग्रैंड विटारा और किआ सेल्टोस जैसी गाड़ियों से होता है। आइए जानते हैं हुंडई क्रेटा के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।धांसू फीचर्स से लैस है एसयूवी हुंडई क्रेटा के केबिन में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, नया 10.25-इंच का डिजिटल इंस...