रामगढ़, मई 9 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल भुइयांडीह में शनिवार को विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं जागरूकता को ध्यान में रखते हुए गुड टच एवं बैड टच विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत शिक्षकों एवं कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने एक शिक्षाप्रद नाटक प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित सभी बच्चों एवं शिक्षकों को गहराई से प्रभावित किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य इस कार्यक्रम में एलकेजी से कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थी उपस्थित रहे। नाटक के माध्यम से बच्चों को सरल एवं संवेदनशील तरीके से व्यक्तिगत सुरक्षा, आत्म-सुरक्षा तथा अजनबियों से सतर्क रहने की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। प्रस्तुति में यह संदेश विशेष रूप से दिया गया कि यदि कोई भी परिस्थिति बच्चों को असहज या असुरक्षित महसूस कराए, तो वे बिना...