हाजीपुर, दिसम्बर 24 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के सुल्तानपुर में गुड गवर्नेंस वीक के तहत प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया। सुल्तानपुर बजरंगबली चौक के पास स्थित सामुदायिक भवन में अयोजित शिविर में जनसमस्याओं से सम्बंधित शिकायतों जा निपटारा किया गया। बीडीओ प्रविण कुमार के अध्यक्षता एवं मुखिया जानती देवी की उपस्थिती में आयोजित इस शिविर मुख्य रूप में पूर्व प्रखंड प्रमुख अनिल कुमार राय, पूर्व पैंक्स अध्यक्ष ब्रजेश कुमार राय उपस्थित रहे। शिविर में वृद्धजन पेंशन समेत विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर आवेदन लिया गया। इनमें से कुछ मामलों का मौके पर निपटारा किया गया। इस शिविर में स्वच्छता पर्यवेक्षक शमशेर अली खान, राजस्व पदाधिकारी दिवाकार कुमार, आवास सहायक विनय कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक अजय दुबे, वि...