धनबाद, जनवरी 6 -- झरिया, प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा ने 'गुड गवर्नेंस डे' (सुशासन दिवस) के अवसर पर सोमवार को स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की। इसका उद्देश्य युवाओं में सुशासन, ईमानदारी एवं उत्तरदायी शासन के प्रति जागरूकता फैलाना तथा सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों से कुल 38 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। निर्णायक मंडल ने विजेताओं के नामों की घोषणा की। इसमें प्रथम स्थान रश्मि सिंघी (दिल्ली), द्वितीय स्थान इशिका अग्रवाल (मटकुरिया, धनबाद) तथा तृतीय स्थान हर्ष वर्धन (रांची) ने प्राप्त किया। मंच द्वारा सभी प्रतिभागियों की सहभागिता की सराहना की गई और विजेताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान करने की घोषणा की गई। कार्यक्रम संयोजक पूनम भुसानिया ने कहा कि यह प्रतियोगिता शब्दों के माध्यम से सुशासन एवं सशक्त भारत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.