गुड्स ट्रेन मैनेजर की अस्थाई वरीयता सूची चक्रधरपुर मंडल में जारी
जमशेदपुर, जुलाई 30 -- जमशेदपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल से गुड्स ट्रेन मैनेजर पद की अस्थाई वरीयता सूची जारी हो गई। सूची में करीब 550 ट्रेन मैनेजर का नाम है। रेलवे के अनुसार, वरीयता सूची में अगर कोई कमी या सुधार की आवश्यकता होने पर ट्रेन मैनेजर खुद भी सहायक दस्तावेज के साथ कार्यालय को सूचना दे सकते हैं। रेलवे वरीयता सूची में जन्म तिथि, नियुक्ति की तिथि, समुदाय से संबंधित कोई शिकायत या सुझाव 1 महीने में संबंधित कार्यालय में भेज सकते हैं। मालूम हो कि, चक्रधरपुर रेल मंडल में लंबे समय से यह मांग उठ रही थी। इससे पूर्व भी रेल मंडल में दिन विभागों की वरीयता, प्रमोशन और तबादला सूची जारी हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.