धनबाद, अप्रैल 15 -- डिगवाडीह कांटा घर के पास हुए जियलगोरा 16 नंबर निवासी गुड्डू सेठ की हत्या के मामले में पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में मृतक की पत्नी तराना प्रवीण ने जोड़ापोखर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, 12 अप्रैल की रात गुड्डू अपनी पत्नी के साथ मायके से घर लौटे थे। घर आने के कुछ देर बाद ही वे बाहर निकले, जिसके बाद रात 11 बजे से उनका मोबाइल बंद आने लगा। अगले दिन उनका शव बरामद हुआ। पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए मृतक के मोबाइल का सीडीआर खंगाल रही है। चूंकि गुड्डू का मोबाइल गायब है, अंदेशा जताया जा रहा है कि अपराधी उसे साथ ले गए हैं। इधर, पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर कुछ भी बताने से इनकार किया है। घटना क...