घाटशिला, अक्टूबर 11 -- गुड़ाबांदा। रविवार को घाटशिला विधानसभा के गुड़ाबांदा हातियापाटा मैदान में दिन के 11 बजे एवं जादूगोड़ा राखा दुर्गा पूजा समिति मंडप मे दिन के 3 बजे भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एवं पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन समेत प्रदेश एवं जिला के कई नेता उपस्थित होंगे। इस सम्मेलन में मंडल एवं बूथ के कार्यकर्ता एकत्रित होंगे। इसकी जानकारी भारतीय जनता पार्टी जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुजन कुमार मान्ना ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...