जमशेदपुर, मार्च 13 -- जमशेदपुर। गुड़ाबांदा के भालकी में कांग्रेस का प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। यह शिविर गुड़ाबांदा के भालकी पंचायत में स्वर्णरेखा नदी के किनारे आयोजित किया गया है। यह शिविर नवनियुक्त बीएलए-2 के लिए आयोजित किया गया है। यह नियुक्ति बूथवार की गई है। शिविर की खास बात यह है कि इसमें कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी शामिल हुए हैं। उल्लेखनीय है कि दोनों नेता गुरुवार को ही जमशेदपुर आये थे, और वे सुधा गुप्ता के अभिनंदन समारोह में शामिल होने के बाद रात में जमशेदपुर में रुक गये थे। सुबह दोनों नेता जिला प्रभारी और अन्य नेताओं के साथ भालकी रवाना हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.