घाटशिला, मार्च 8 -- गुड़ाबांदा: मुसाबनी वन क्षेत्र अंतर्गत गुड़ाबांदा प्रखंड के बालीजुड़ी पंचायत के माड़ोतोलिया गांव निवासी 21 वर्षीय अभिषेक मांडी नामक युवक को एक जंगली हाथी ने कुचल कर मार डाला। घटना रविवार की भोर की है। वह अपने घर से करीब 500 मीटर दूर मॉर्निंग वॉक कर रहा था। इसी दौरान हाथी ने उसे पर हमला कर दिया। सूचना पाकर विधायक समीर कुमार मोहंती, मुखिया कारिया हेंब्रम, विधायक प्रतिनिधि असित मिश्रा, झामुमो के पंचायत सचिव साकला हेंब्रम घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वनपाल सुनाराम सबर वन विभाग की टीम पहुंची। वन विभाग की ओर से मृतक के पिता लाल मोहन मांडी को तत्काल 50 हजार की राशि विधायक के हाथों दी गयी। लाश का पंचनामा बनाकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना स्थल पर हाथी के पैरों के निशान पाए गए हैं।जानकारी के मुता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.