गुड़गांव से पहुंचा सीआरपीएफ जवान का शव, मच गई चीत्कार
देवरिया, सितम्बर 28 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मणिपुर सीआरपीएफ की बटालियन में तैनात जवान की उपचार के दौरान शनिवार को गुड़गांव अस्पताल में निधन के बाद रविवार की सुबह शव गांव पहुंचा। शव गांव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। दोपहर बाद भागलपुर के कालीचरण घाट पर सीआरपीएफ जवान को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दे दी गई।खुखुंदू थाना क्षेत्र के पड़री पांडेय के रहने वाले यशवन्त कुमार गौतम सीआरपीएफ में 58 बटालियन में हेड कांस्टेबल के पद पर मणिपुर मे तैनात थे। इधर कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी और वह लीवर की बीमारी से ग्रसित थे। बीमारी के चलते उनका उपचार गुड़गांव में चल रहा था। शनिवार को उनका निधन हो गया। शव घर पहुंचते ही चीत्कार मच गया। परिवार के लोग दहाड़ मारकर रोने लगे। परिवार के लोगों को रोता देख वहां मौजूद अन्य लोगों की भी आंखें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.