बदायूं, मई 2 -- इलाके के गांव नानाखेड़ा के मजरा रम नगला निवासी पप्पू चौहान के 17 वर्षीय पुत्र नैतिक की हरियाणा के गुड़गांव की पातिली स्टेशन पर ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को शव गांव पहुंचने पर पूरे गांव में मातम छा गया। नैतिक ने इस वर्ष हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की थी। गुरुवार को नैतिक गुड़गांव की पातिली रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो हर आंख नम हो गई। शाम के समय गंगा किनारे अंतिम संस्कार कर दिया गया। नैतिक दिल्ली अपनी बुआ के यहां गया था। गुरुवार को दिल्ली से गुड़गांव दूसरे रिश्तेदार के पास जा रहा था तभी पातिली रेलवे स्टेशन का ट्रैक पार करते समय उसका पैर रेलवे लाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.