गुड़गांव, अप्रैल 18 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। गुड़गांव ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन की शुक्रवार को एक बहुत अहम बैठक हुई। शहर के एक निजी रेस्टोरेंट में हुई इस बैठक में कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में सबसे पहले एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें हुकम सिंह शर्मा को प्रधान और विनय मंगला, नरसिंह यादव, जयभगवान व कुलदीप बैनिवाल को उप-प्रधान चुना गया। प्रदीप बी मोदी जनरल सेक्रेटरी और सुनील यादव खजांची बनाए गए। सभी नए सदस्यों ने ट्रांसपोर्टरों के हितों की रक्षा करने का संकल्प लिया। इस बैठक में भारी संख्या में ट्रांसपोर्टर मौजूद रहे। इसके अलावा 15 अप्रैल से लागू हुए नए टोल नियमों पर भी विस्तार से बातचीत की गई। यह भी पढ़ें- 14 ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई, 40 हजार का जुर्माना बैठक में 15 अप्रैल से लागू नए टोल नियमों की जानकारी ...