रिषिकेष, जनवरी 28 -- गोल मार्केट मॉर्निंग परिवार ने सम्मान समारोह आयोजित कर गंगा में डूब रहे गुड़गांव के पर्यटक की जान बचाने वाले विपिन शर्मा को सम्मानित किया गया। बुधवार को गोल मार्केट में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें गोल मार्केट मॉर्निंग परिवार ने गुड़गांव के पर्यटक की जान बचाने वाले विपिन शर्मा को सम्मानित किया। मॉर्निंग परिवार के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि विपिन शर्मा युवा कल्याण विभाग में मुख्य गाइड के तौर पर कार्यरत हैं। तीन दिन पूर्व वह अपने अधीनस्थों को युसूफ बीच में प्रशिक्षण दे रहे थे। इसी दौरान गुड़गांव का पर्यटक डूबने लगा। इसे विपिन शर्मा ने रेस्क्यू कर बचा लिया। कहा कि विपिन शर्मा ने 2014 की केदारनाथ आपदा में भी सरकार और पुलिस का सहयोग किया था। इसके लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उन्हें मुख्यमंत्री सराहनीय ...