मुजफ्फर नगर, मार्च 9 -- मुजफ्फरनगर। रेलवे रोड स्थित एस. डी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग परिसर में गुडविल सोसायटी के माध्यम से गत वर्षों से संपन्न हो रहा प्राकृतिक सौंदर्य की सार्थकता के लिए पुष्प प्रदर्शनी कार्यक्रम रविवार को संपन्न हुआ।रविवार को आयोजित पुष्प प्रदर्शनी में विभिन्न प्रजातियों के गमले पुष्प पौधे तथा वनस्पतियों एवं औषधि गुणों से संपन्न प्लांटस की प्रदर्शनी की। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल रहे। वहीं डा. एस.सी कुलश्रेष्ठ, व्यापारी नेता संजय मित्तल, सतीश गोयल, भीम कंसल, रचना बाटला, बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। गुडविल सोसाइटी के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस पुष्प प्रदर्शनी के अंतर्गत सहभागिता करने वालों में दीपा अग्रवाल, प्रसून अग्रवाल, राकेश बिंदल, निरंकार स्वरूप, चंचल सक्सेना, राधा, प्रवी...