मुजफ्फर नगर, मई 23 -- मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी को देखते हुए जनहित के उद्देश्य से शुक्रवार को शिव चौक पर गुडविल सोसाइटी द्वारा आम नागरिकों के लिए शीतल जल सेवा का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सोसाइटी के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में हुआ। शीतल जल सेवा के तहत शिव चौक पुलिस चौकी के पास बाटा शोरूम के बाहर लोहे का स्टैंड स्थापित किया गया है, जहां प्रतिदिन शीतल जल के 10 कैम्पर रखे जाएंगे और पीने के लिए गिलास आदि की समुचित व्यवस्था रहेगी। अध्यक्ष ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर कैम्परों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। इस पुनीत कार्य के अवसर पर सोसाइटी के सचिव होती लाल शर्मा, बोरहन लाल, बृजमोहन, डा. विवेक कुमार, कीमतीलाल जैन, एल.के. मित्तल, मुनेश सिंघल, पी.के. गुप्ता और राहुल शर्मा एडवोकेट सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें...